PK Talks

Covid-19 वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड कैसे करें ? जानिए क्या है प्रक्रिया।

0

देश में करीब 18 करोड़ लोगों को COVID-19 की वैक्सीन लग गई है। इनमें से कई लोगों को पहली डोज लगी है और कईयों को दोनों डोज लग गई हैं। कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों को एक सर्टिफिकेट दिया जा रहा है जो कि इस बात का प्रमाण है कि आपने वैक्सीन ले ली है। कई राज्यों में एंट्री के लिए भी वैक्सीन का सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है तो अब सवाल यह है कि आखिर सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे किया जाए। आइए हम आपको बताते हैं….

Covid 19 वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट किसे जारी किया जा सकता है?

COVID-19 वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट उस शख्स को दिया जाता है, जिसने वैक्सिनेशन की दोनों डोज़ प्राप्त कर ली है। इस सर्टिफिकेट को किसी भी शख्स द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है। सर्टिफिकेट COVID-19 के खिलाफ वैक्सिनेशन प्राप्त कर लेने के प्रमाण के रूप में काम आता है। भारत में वैक्सिनेशन की तीसरा फेज़ चलाया जा रहा है, जिसमें 18 साल से ऊपर के नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

हालांकि, भारत में फिलहाल वैक्सिनेशन की कमी की समस्या भी देखी जा रही है, लेकिन जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज़ प्राप्त कर ली है, वह ऑनलाइन माध्यम से वैक्सिनेशन प्रमाण के रूप में सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकता है। इस सर्टिफिकेशन को Aarogya Setu ऐप या फिर CoWIN वेबसाइट के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। इन दोनों ही प्लेटफॉर्म को सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

Covid 19 वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट क्यों जरूरी है?

अगर आपने अपनी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज या फिर दोनों डोज ले ली हैं तो आपको अब इसके लिए कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करना काफी जरूरी है। जब आप वैक्सान लगवाते हैं तो उसके बाद वह वैक्सीन सेंटर आपको कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट की एक प्रिंटेड कॉपी जारी करता है।

इस सर्टिफिकेट में एक QR कोड दिया गया है, जिसे उसी की ई-कॉपी लेने के लिए स्कैन करना पड़ता है। वहीं यूजर चाहें तो CoWIN पोर्टल या फिर आरोग्य सेतु ऐप से कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेटड डाउनलोड कर सकते हैं।

सर्टिफिकेट इस बात का सबूत है कि आपने वैक्सीन ले ली है। इसके साथ ही यह इसका प्रमाण भी है कि कोविड-19 वायरस से इंफेक्टिड होने की संभावना भी काफी कम है। जब कोरोनावायरस का असर कम हो जाता है तो आप उसके बाद दूसरे राज्य या देश में आसानी से यात्रा कर सकते हैं और इसकी जरूरत आपको पड़ने वाली है। COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के काफी तरीके हैं।

COVID-19 vaccine certificate download कैसे करें?

यह जानना बेहद जरूरी है कि COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेशन केवल उन्हीं लोगों डाउनलोड किया जा सकता है, जिन्होंने वैक्सिनेशन की दोनों डोज़ ली हो। भारत में दो प्रकार की COVID-19 वैक्सीन लगाई जा रही है, एक भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई Covaxin और दूसरी एस्ट्राजेनेका/ऑक्सफोर्ड और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा बनाई गई Covishield। आइए जानते हैं कैसे ऑनलाइन डाउनलोड करें COVID-19 वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट।

Also read – International Yoga Day 2021.Significance,Theme, History.

Cowin वेबसाइट से वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें?

सबसे पहले आपको CoWIN वेबसाइट पर जाना होगा।

अब वेबसाइट पर अपना 10 अंको वाला मोबाइल नंबर एंटर करें और फोन पर OTP प्राप्त करें।

एक बार लॉग इन करने के बाद आपको सभी रजिस्टर मेंबर्स की लिस्ट दिखाई देगी, जिन्होंने मोबाइल के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जिन लोगों ने दोनों डोज़ ले लिए हैं, वह ग्रीन कलर के प्लास्टर किए गए बैनर ‘Vaccinated’ में दिखेंगे।

अब आपको दायीं ओर स्थित ‘Certificate’ बटन पर क्लिक करना है। इस पर क्लिक करके सर्टिफिकेशन का pdf नई टैब या विंडो में ओपन हो जाएगा। इसके बाद आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके इस pdf को अपने मोबाइल फोन या फिर डेस्कटॉप पर सेव कर सकते हैं।  

आरोग्य सेतु एप से वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड

इसके अलावा आप Aarogya Set पर भी जाकर सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए आपको CoWIN टैब पर जाकर Vaccination Certificate पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको Reference ID इंटर करनी होगी, जो लिस्ट में रजिस्टर मेंबर्स के नाम के ठीक आगे CoWIN पोर्टल पर पाई जा सकती है। अब ‘Get Certificate’ पर क्लिक करके ‘Download PDF’ बटन प्रेस करके आप ये सर्टिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं।

Digilocker एप से वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें?

Digilocker एप को अपने फोन में ओपन करें।

ऐप पर अपने पर्सनल डिटेल्स को इंटर करके रजिस्टर करें।

हैल्थ सेक्शन पर क्लिक करें।

Ministry of health and family welfare पर क्लिक करें।

वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

13 डिजिट रेफरेंस आईडी नंबर इंटर करें।

वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड करें।

Also read – Google AMP review in Hindi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *